फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने बुजुर्ग को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ विकास खंड के पैंका गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग पर हमलाकर उसे मार डाला। बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में पड़ा मिला। गुलदार की धमक से क्षेत्र में लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ एनबी शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह पैंका गांव के कुछ लोगों ने गांव के रास्ते में खून गिरा देखा, तो उन्होंने आसपास छानबीन की। करीब आधा किमी दूर जंगल में पैंका गांव के ही गंगा सिंह (70) का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। गांव के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग सोमवार सुबह गांव से दो किमी दूर बाजार किसी काम से गए हुए थे।
डीएफओ ने बताया कि घटनास्थल पर जिस प्रकार की परिस्थितियां देखने को मिली, उससे यह हमला गुलदार का लग रहा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पूर्व ही गुलदार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें