फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुअर रौंद रहे फसल, वन विभाग बढ़ाए गश्त

Thu, 17 Jul 2025 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के गडोरा, हाट, जेसाल, किरुली, कम्यार, नैल, कुड़ाव, देवर, खडोरा, कुजौं-मेकोट समेत कई गांवों में जंगली जानवरों ने उत्पात मचाया हुआ है। सुअर खेतों में खड़ी फसल को रौंद रहे हैं और काश्तकारों की मेहनत बरबाद हो रही है। काश्तकारों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और फसल का निरीक्षण कर काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

मंजू देवी, राधा देवी, चंद्रमणी शर्मा, दिनेश हटवाल, धनेश्वर प्रसाद, लोकानंद हटवाल आदि का कहना है कि इन दिनों धान, झंगोरा, कोदा की फसल बोई गई है। मक्का की फसल पकने के लिए को तैयार है लेकिन सुअरों ने खेतों में खड़ी फसल को रौंद दिया है। लोग रतजगा कर खेतों की रखवाली कर रहे हैं उसके बावजूद सुअरों के झुंड खेतों में घुस जा रहे हैं। धान, झंगोरा की फसल की पौध तो अभी बहुत छोटी है लेकिन उसे भी सुअर रौंद रहे हैं। कई बार बदरीनाथ वन प्रभाग को अवगत कराया गया लेकिन विभाग कोई रुचि नहीं ले रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें