फोटो
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रीबदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वस्तिवाचन से उनका स्वागत किया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरूवाण और सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने कहा कि 115 वर्षों से संचालित संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार का सबसे बड़ा माध्यम है। महाविद्यालय की प्रगति और समस्याओं के निराकरण के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। प्राचार्य डाॅ. माताराम पुरोहित ने विद्यालय में छात्रावास, पुस्तकालय, भोजनालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का भवन निर्माण, संविदा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने तथा पुराण, वेद, योग, इतिहास, कर्मकांड पौरोहित्य, हिंदी विषयों का सृजन कर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। इस मौके कैलाश देवली, दिवाकर डिमरी, अभिषेक जोशी, दीपा डिमरी, वंदना डिमरी, विपिन चंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद