फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जन-जन को जगाना है, नदियों को स्वच्छ बनाना है...

Sun, 17 Dec 2023 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में स्पर्श गंगा दिवस के मौके पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने स्पर्श गंगा है अभियान, नदियों को दें पूरा सम्मान..., गंगा मैय्या यमुना मैया, भाव रहे सदा ये भैया..., जन-जन को जगाना है, नदियों को स्वच्छ बनाना है... के स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। साथ ही गंगा सहित अन्य सहायक नदियों व जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने रैली को महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। कहा कि नदियां ही प्राणदायिनी हैं। इनकी निर्मलता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। छात्र-छात्राओं ने अलकनंदा तट से प्लास्टिक कचरा भी हटाया। इस मौके पर डॉ. चंद्रावती टम्टा, डाॅ. हिना नौटियाल, डाॅ. चंद्रमोहन, डाॅ. दिगंबर, जेएस रावत, बदरीश कुमार और राहुल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें