फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन की बैठक 22 को गोपेश्वर में

Wed, 07 Oct 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गर्वनमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन चमोली के पदाधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया 22 अक्तूबर को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में होगी। आर्गनाइजेशन की प्रदेश प्रभारी बीना भंडारी ने सभी विकासखंडों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री वलीराम चौहान की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले
कर्णप्रयाग/थराली/देवाल/नारायणबगड़/जिलासू। मंगलवार रात्रि 10.23 बजे भूकंप के तेज झटके से लोग दहशत में आकर घरों से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ से लगभग 50 किमी दक्षिण में था। बीएन डिमरी, नरेश खंडूड़ी, बीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे निर्माण कार्यों से पहाड़ कमजोर हो गए हैं। इस कारण भूकंप और भूस्खलन की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें