फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाविद्यालय में लगाई सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन खराब

Wed, 07 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा कॉमन कक्ष में लगाई गई सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन पांच माह से अधिक समय से खराब पड़ी है। ऐसे में छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला आयोग की ओर से छात्राओं को सुविधा देने के लिए यह मशीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में छात्र नेताओं की मांग पर महिला आयोग की ओर से महाविद्यालय में छात्रा कॉमन कक्ष में सेनेटरी मशीन लगाई गई थी लेकिन कुछ समय बाद मशीन बंद हो गई। छात्र संघ सचिव सलोनी, कोषाध्यक्ष हिमानी आदि ने कहा कि मशीन बंद होने से छात्राओं को परेशानी झेल पड़ रही है। साथ ही छात्रा कॉमन कक्ष भी बदहाल पड़ा है। महाविद्यालय में करीब 1200 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्र संघ सचिव सलोनी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। वहीं प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि मशीन का नियमित संचालन करने का फिर से प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें