लॉकडाउन में शुरू की गई जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन से लोगों को राहत मिल रही है। ग्रामीण किसी भी बैंक के एटीएम से धनराशि निकाल रहे हैं। इसका सबसे अधिक फायदा पेंशनरों और जन-धन खातेधारकों को मिल रहा है।
29 अप्रैल को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कलक्ट्रेट परिसर में मोबाइल एटीएम वैन का शुभारंभ किया था। दो सप्ताह में उपभोक्ता 30 लाख से अधिक की धनराशि इससे निकाल चुके हैं। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और बैंक महाप्रबंधक रामपाल सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं को इस एटीएम से सीधे तौर पर फायदा मिल रहा है। एटीएम वैन संचालन टीम में बैंक कर्मी गौरव सिंह नेगी, सुशील झिंक्वाण और धीरेंद्र कठैत शामिल हैं।