फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों को जल्द करें मुआवजे का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जन सुनवाई कार्यक्रम में सड़क, भूमि प्रतिकर, पीएम आवास सहित अन्य शिकायतें उठीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पीएमजीएसवाई की सड़कों का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ईई को प्रभावित परिवारों की सूची उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्वाड़ के ग्रामीणों ने ग्वाड़ मोटर मार्ग को धामेचौरी से सडपुंगा तोक को जोड़ने, सिरोसार के रणजीत लाल ने मथकोट के गूंजी तोक में सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत, मोहन प्रसाद सती ने बस स्टेशन गोपेश्वर से गैस गोदाम तक सड़क चौड़ीकरण की मांग की। आपदा से प्रभावित मैठाणा के चार परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। इस दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, सीएमओ डा. केके सिंह, पीडी प्रकाश रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें