चार सूत्री मांगों को लेकर रामलीला मैदान में 25 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने प्रशासन से वार्ता के बाद सोमवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी और समर्थकों को एक माह में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने और तहसील कार्यालय में ही एक ही स्थान पर जिला विकास प्राधिकरण से संबधित सभी कार्य निष्पक्ष और पारदर्शिता से करवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने भूख हड़ताल पर बैठे सुरेंद्र बिष्ट को जूस पिलाया। सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि एक माह में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, डा. मणिभूषण पंत, मुकेश ढौंडियाल, गोपाल पंत, मोहन टम्टा, जसवंत बिष्ट, सरोज शाह, हरेंद्र कंडारी, वीरेंद्र आर्य, जीत सिंह, हयात सिंह, रघुवीर पंवार और मंजू थे।