फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाडू घड़ा तेल कलश की लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई पूजा

Wed, 26 Apr 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डिम्मर गांव में बुधवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर में नरेंद्रनगर राजदरबार से लाए गए गाडू घड़ा तेल कलश की विष्णु शहस्त्रनाम और नामावलियों से पूजा की गई। डिम्मर के पुजारियों ने 56 भोग का प्रसाद बनाकर श्री हरिविष्णु को अर्पित किया।
विज्ञापन


श्रीनगर से मंगलवार को गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा रात्रि प्रवास के लिए डिम्मर गांव पहुंची। यहां सैकड़ों ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। बुधवार को ब्रह्ममुहूर्त में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ भगवान नारायण और गाडू घड़ा तेल कलश की पंचद्रव्यों से पूजा कर पंचज्वाला आरती की और 56 भोग भेंट किए।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने बताया कि  पहले चरण में डिम्मर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक सप्ताह तक गाडू घड़ा तेल कलश की पूजा की जाएगी। दूसरे चरण की यात्रा 3 मई को डिम्मर गांव से जोशीमठ, 4 मई को जोशीमठ से योगध्यान मंदिर पांडुुकेशर तथा 5 मई को योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर से रात्रि प्रवास के लिए श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


छह मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और गाडू घड़ा तेल कलश को मंदिर के गर्भगृह में प्रतिस्थापित किया जाएगा। डिम्मर गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, डिम्मर-उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष शैलेंद्र डिमरी, बुद्ध बल्लभ डिमरी, आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी, मोहन प्रसाद डिमरी, हेम चंद्र, नरेश चंद्र, अरुण डिमरी, नंद किशोर डिमरी, जगदीश चंद्र सहित डिम्मर, सैंण, भभराड़ी, उमट्टा, जयकंडी, सिरतोली, उत्तरों, राड़खी, मजियाड़ी, कर्णप्रयाग, सिमली आदि स्थानों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें