फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में शराब बेचने पर फूटा गुस्सा

Tue, 25 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
strike - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
नगर से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर बाजार में महिलाओं और युवाओं ने साढ़े तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग पर शराब कारोबारियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुकान बंद होने के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में वाहनों में रखकर शराब खुलेआम बेची जा रही है। हालांकि शाम छह बजे एसडीएम केएन गोस्वामी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। इस पर प्रदर्शनकारियों ने बुधवार से तहसील में अनिश्चिकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया। इसके बाद संघर्ष समिति का गठन करते हुए अंशी देवी को अध्यक्ष बनाया गया।


लोगों ने कहा कि शराब कारोबारी रात में दुकान से और दिन में पार्किंग के आसपास वाहनों से शराब बेच रहे हैं। ऐसे में मंगलवार दोपहर तीन बजे से महिलाओं के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। शाम साढ़े छह बजे तक हुए प्रदर्शन और जनसभा में लोगों ने जल्द शराब की दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार से होने वाले आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का गठन कर निर्मला रावत को उपाध्यक्ष, कमला देवी को सचिव बनाया गया। संरक्षक मंडल में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, इंद्रेश मैखुरी, भुवन नौटियाल, चेतन मनोड़ी, देवराज रावत, बृजेश बिष्ट, कुशल बिष्ट, देवी प्रसाद मैखुरी आदि को रखा गया। प्रदर्शन करने वालों में नगर के व्यापारी सहित महिलाएं शामिल थी।
फोटो

ठेका हटाने के लिए कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा मार्ग किया जाम

ग्वालदम में अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एक घंटे तक कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा मार्ग पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर महिलाएं मानीं।

मंगलवार सुबह 11 बजे महिलाएं ग्वालदम बाजार में एकत्रित हुईं और दोपहर बारह बजे कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग और देवाल जाने वाले वाहन फंसे रहे। महिलाओं ने शराब की दुकान को हटाने के लिए नारेबाजी भी की।

जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, ग्राम प्रधान मीनू टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी गड़िया, सुषमा खंपा आदि ने कहा यदि जल्द शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुछ समय पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सीएस डोबाल, थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल और चौकी प्रभारी कालिका प्रसाद ने आंदोलनकारियों से वार्ता की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं मानी और जाम खोला।

महिलाओं का विरोध देख ठेका बंद कर भागे

चमोली जिले में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन थम नहीं रहा है। मंगलवार को घाट में महिलाओं ने तहसील और शराब की दुकान के बाहर शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर बाजार में जुलूस-प्रदर्शन किया। महिलाओं के विरोध को देखते हुए शराब कारोबारी दुकान बंद कर भाग गए।

महिलाओं ने कहा कि किसी भी सूरत में घाट में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने नहीं दी जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शुरू कर दिया।

आंदोलन जारी रखने के लिए एक महिला संघर्ष समिति का गठन कर सरपाणी गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी को अध्यक्ष, लुंतरा गांव की सावित्री देवी को उपाध्यक्ष और कुंतरी गांव की रुचि सती को सचिव बनाया गया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती मैंदुली को समिति का संयोजक बनाया गया है। महिलाओं ने कहा कि घाट में शराब की दुकान हाईवे से दूर है लेकिन यहां शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें