फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम

Fri, 25 Nov 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनला-कंडारा मोटर मार्ग पर बुधवार रात को हुई वाहन दुर्घटना में मरने की वालों की संख्या छह हो गई है। वाहन दुर्घटना में घायल हुए रघु लाल ने देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल की मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


बुधवार रात को सोनला-कंडारा मोटर मार्ग पर सोनला के पास एक बारात की टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। वहीं एक अन्य घायल रघु लाल (45) पुत्र छेजू लाल निवासी कंडारा को देहरादून रेफर कर दिया गया था।

शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कंडारा के प्रधानपति मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल सिंह आदि ने कहा कि दुर्घटना में बढ़ रही मौतों की संख्या और रघु की मौत पर गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें