फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संस्थान में बीएससी की कक्षाएं चलाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक जोशीमठ को बंद कर उसमें बीएससी की कक्षाएं संचालित करने का नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार ने विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संस्थान को बंद न करने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष पंवार ने कहा कि सरकार जोशीमठ के ढाक स्थित पॉलीटेक्निक को बंद कर उसमें बीएससी की कक्षाएं संचालित करवाने पर विचार कर रही है। कहा कि जनता की बरसों पुरानी मांग के बाद सरकार ने कुछ साल पहले यहां पर पॉलीटेक्निक संस्थान खोला था, लेकिन अब इस संस्थान में बीएससी की कक्षाएं संचालित होंगी तो युवाओं के सपने टूट जाएंगे। जोशीमठ महाविद्यालय में सालों से बीए, एमए, बीएससी की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। महाविद्यालय के पास कई नाली खाली जमीन भी है, जिसमें अतिरिक्त कक्ष बनाए जा सकते हैं। यही नहीं महाविद्यालय से पॉलीटेक्निक संस्थान की दूरी करीब 10 किमी है, इससे छात्रों को भी असुविधा होगी। कहा कि यदि सरकार ऐसा करती है तो यह अव्यवहारिक होगा। उन्होंने सरकार से सीमांत क्षेत्र के इस राजकीय पॉलीटेक्निक को सुचारु रखने के साथ ही इसमें ट्रेड बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें