फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्रोत से दूसरे तोक को पानी देने का विरोध

Thu, 04 Jan 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में सड़क की मांग को लेकर प्रभारी जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपते कांडई के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पोखरी। ग्राम पंचायत तमुंडी के नालडुगा मल्ला के ग्रामीणों ने गांव के जलस्रोत का पानी तल्ला नागडुगा को देने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि दूसरे तोक को पानी देने से हमारे गांव में पेयजल संकट हो जाएगा। उन्होंने पेयजल स्रोत से पाइप लाइन बिछाने के कार्य को रुकवाने की मांग की और उपजिलाधिकारी पोखरी को ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है।
विज्ञापन




नरेंद्र सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह, पूरण सिंह, मोहन सिंह, गजपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, शकुंतला देवी, नीता देवी, माहेश्वरी देवी आदि ने कहा कि नालडुगा मल्ला में 20 परिवार रहते हैं। गांव के मुयाण नामक तोक में स्थित जलस्रोत से पाइपलाइन और गूल के माध्यम से ग्रामीण पीने और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं लेकिन हाल ही में जल संस्थान की ओर से स्रोत का सर्वे कराकर यहां से पानी को तल्ला नालडुगा को दिया जा रहा है जहां 10 परिवार रहते हैं। कहा कि दूसरे तोक को पानी देने से उनके समक्ष पेयजल संकट गहरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें