फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: त्योहारों में दुकानों में छापा मारने का विरोध किया

Thu, 24 Sep 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। आगामी शादियों, धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन के बीच जीएसटी विभाग की बढ़ती सक्रियता और सर्वे, छापा मारने की कार्रवाई से चमोली जिले के व्यापारी आक्रोशित हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने त्योहारी सीजन पर छापामारी का विरोध किया। उन्होंने इस कार्रवाई को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न बताते हुए इसे तुरंत रोकने की मांग उठाईद्ध
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं अन्य व्यापारियों ने एसडीएम अलकेश नौडियाल के माध्यम से डीएम चमोली को ज्ञापन भेजा। नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल और महामंत्री कांति पुजारी ने कहा कि यदि त्योहारी सीजन के दौरान छापामारी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो चमोली जिले के सभी 52 संगठनात्मक नगर व ग्रामीण निकायों के पदाधिकारी जीएसटी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, हरिकृष्ण भट्ट, प्रेम पुरोहित, रहीद सिद्दीकी, संजय लखेड़ा, सुबोध डिमरी, सतेंद्र डिमरी, अमित मैखुरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें