फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदला मौसम, सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ में हुई इस साल की पहली बर्फबारी, बर्फ से ढका पूरा इलाका

Thu, 24 Sep 2026 02:55 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। ठंड बढ़ने के बीच हिमालयी क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम मौसम बदलने के साथ बर्फबारी हुई। सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी देखने को मिली। बर्फ गिरने के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया, जिससे यहां का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया।

विज्ञापन


पोस्ट मानसून के बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर दिखाई देने लगा है। चक्रतीर्थ में हुई बर्फबारी को इस वर्ष की पहली बर्फबारी बताया जा रहा है। बुधवार शाम मौसम में बदलाव के बाद यहां बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा:  दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सतोंपन्थ क्षेत्र में बर्फबारी के बाद हिमालय की चोटियां और आसपास का इलाका बर्फ से ढका दिखाई दे रहा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें