फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली जिले में सरकारी अस्पतालों में बंद रही ओपीडी सेवा

Tue, 11 Jul 2023 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सीएचसी नंदानगर में तीमारदारों की ओर से डॉक्टर की पिटाई पर गुस्साए चिकित्सक
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना, अस्पताल पहुंचे मरीज रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/देवाल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में तीमारदारों की ओर से डॉ. रोहित चौहान की पिटाई के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों और नर्साें ने चमोली जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रखी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। वहीं अस्पताल में इलाज के लिए दूर-दराज के गांवों से पहुंचे मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही सुचारु रही। डाॅक्टरों ने कहा कि यदि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार से कार्यबहिष्कार पर चले जाएंगे।
मंगलवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर समेत जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, नंदप्रयाग और चमोली बाजार में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। जिला अस्पताल गोपेश्वर में सुबह 11 बजे चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर चिकित्सक अमित जैन, डॉ. पवन पाल आदि मौजूद रहे। वहीं सीएचसी कर्णप्रयाग के डाॅक्टरों ने भी ओपीडी का बहिष्कार किया। सीएचसी के डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि अस्पताल में डाॅक्टरों ने सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को देखा। वहीं, देवाल में भी डॉक्टरों ने विरोध कर ओपीडी का बहिष्कार किया। प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि केवल इमरजेंसी सेवा चालू रही। कहा गया कि अगर मारपीट के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो बुधवार से डॉक्टर कार्यबहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


इंसेट
80 किमी दूर से पहुंचे अस्पताल, मिली मायूसी
गोपेश्वर। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से मरीज पहुंच गए थे। नंदानगर के घूनी गांव के नरेश नौटियाल पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 80 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे थे लेकिन यहां हड़ताल के कारण उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। वायरल से पीड़ित फरस्वाण फाट क्षेत्र के सरतोली गांव निवासी पवन सुबह ही जिला अस्पताल पहुंचे थे लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद होने पर उसे लौटना पड़ा। वहीं वीरेंद्र असवाल को आंखों की जांच के लिए अस्पताल पहुंचा था लेकिन उन्हें भी इलाज नहीं मिल पाया। कई गर्भवती महिलाएं भी अल्ट्रासाउंड और इलाज के लिए पहुंची थीं लेकिन उन्हें भी लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

इंसेट
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोपेश्वर। नंदानगर थाना प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार नंदानगर बाजार से नामजद दो आरोपियों हरेंद्र सिंह और मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य चार लोगों की खोज की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने इस मामले में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल से बातकर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें