फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देवाल बाजार में प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू की ओर से एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए धनराशि मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बिजली घोटाला समेत भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि घोटालों की जांच की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार में लिप्त प्रदेश सरकार को हटाने व इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, इंद्रसिंह राणा, लखन रावत, महाबीर बिष्ट, प्रदीप दानू, सचिन परिहार, कंचन बिष्ट, मोहन राम, कुंदन राम, नरेंद्र बिष्ट, ललित बिष्ट, प्रेम परिहार, आशु बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें