बदरीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खुलने के बाद अब ऑनलाइन पूजाएं भी शुरू हो गई हैं। भक्त घर बैठे ही बदरीनाथ की ऑनलाइन पूजा करवा सकते हैं। पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, माता मंगला, अवधेशानंद गिरी महाराज, उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत के अलावा कई भक्तों ने बदरीनाथ की ऑनलाइन पूजा कराई है।
कोरोना के कारण चारधाम यात्रा पर रोक लगाई गई है लेकिन भक्तगण घर बैठे ही बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजाएं करा सकते हैं। ऑनलाइन पूजा के लिए www.Devasthanam.uk.gov. in पर बुकिंग की जा सकती है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन पूजा पंजीकरण के बाद धर्माधिकारी की ओर से संबंधित व्यक्ति व परिवार के नामों के उच्चारण के साथ बदरीनाथ की पूजाएं शुरू कर दी गई हैं। पहले दिन पर्यटन मंत्री, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, माता मंगला, अवधेशानंद गिरी महाराज, उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने ऑनलाइन पूजा करवाई। साथ ही कई भक्तों की ओर से भी पूजा करवाई गई है।
बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं के लिए ये है रेट लिस्ट...
- महाभिषेक पूजा (एक व्यक्ति) - 4300 रुपये
- अभिषेक पूजा (एक व्यक्ति) - 4100 रुपये
- वेदपाठ (एक व्यक्ति) - 2100 रुपये
- गीता पाठ (एक व्यक्ति) - 2500 रुपये
- श्रीमद्भागवत सप्ताह पाठ - 35101 रुपये
- एक दिन की संपूर्ण पूजा (एक व्यक्ति) - 11700 रुपये
--
सायंकालीन आरती-
कपूर आरती - 151 रुपये
चांदी आरती - 351 रुपये
स्वर्ण आरती - 376 रुपये
विष्णु सहस्रनाम पाठ - 456 रुपये
शयन आरती, गीता गोविंद पाठ - 3100 रुपये