फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में एक घायल

Mon, 11 May 2015 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
भालू के हमले में जैंटी मल्ली का एक 67 वर्षीय व्यक्ति चंद्र सिंह घायल हो गया। उन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनकी हालत अब ठीक है।
विज्ञापन


चंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे शौच के लिए गांव से 100 मीटर दूर गदेरे की ओर गया था। तभी भालू उस पर हमले के लिए दौड़ा यह देख वह सिर के बल झुक गया, जिससे भालू ने उसकी टांग को जख्मी कर दिया।

चंद्र सिंह ने बताया कि दो भालू थे जिसमें से एक भाग गया। एक को भागता देख उसके पीछे दूसरा भालू भी भाग गया और उसकी जान बच गई। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सूअर, बंदर सहित गुलदार और भालुओं की दहशत बनी है।
विज्ञापन


इनसे फसलें ही नहीं बल्कि मवेशी और ग्रामीणों को भी जान का खतरा बना हुआ है। वन विभाग के नंदप्रयाग रेंज के रेंजर एमएस बिष्ट ने बताया कि घायल को त्वरित आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें