फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क पर एक घंटे लगा जाम

Tue, 10 Sep 2024 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में बंद होने पर नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। मंगलवार को सैकोट के पास यहां एक ट्रक फंसने से करीब एक घंटे तक जाम लग गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप में बंद हो गया। ऐसे में वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से करवाई गई। मगर सैकोट गांव के समीप एक ट्रक का टायर सड़क से बाहर नाली में घुस गया और जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला तो वाहन गंतव्य को रवाना हुए। स्थानीय चंडी प्रसाद थपलियाल का कहना है कि सैकोट सड़क यात्रा का वैकल्पिक मार्ग है लेकिन इसके सुधारीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि सैकोट सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाना है। इसकी शासन से स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द इसका सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें