फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में एक को 10 साल का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस मामले के एक आरोपी को जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह चौहान की अदालत ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने पर एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

कोतवाली चमोली पुलिस ने 18 नवंबर 2017 को सुरेंद्र सिंह नेगी ग्राम घूनी तहसील घाट चमोली जिले को चमोली बाजार के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद हुई थी। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय में मामले की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश सिंह भंडारी ने की। उन्होंने कोर्ट में पुलिस की ओर से संकलित साक्ष्य और वैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें