फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के प्रति जागरूक करेगा रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने एक रथ रवाना किया है। यह रथ जिले का भ्रमण कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगा। कलक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तैयार किया गया रथ जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि माइक के जरिए लोगों को कोरोना के लक्षण, बचाव आदि के तरीके बताए जाएंगे। रथ जिस स्थान से होकर गुजरेगा, वहां जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए जाएंगे। इस दौरान सीएमओ डा. केके सिंह, एडीएम एमएस बर्निया और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं एसपी चमोली यशवंत सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन गोपेश्वर में कोरोना के प्रति जागरूकता करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमएस खाती ने बताया कि कोरोना से डरें नहीं इसका मुकाबला करें। बाहर से आएं तो साबुन से हाथ जरूर धोएं। अगर खांसी, जुकाम, बदनदर्द, सांस लेने में दिक्कत है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली आशीष भारद्वाज, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मातबर सिंह रावत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
कोरोना के प्रति किया जागरूक
गैरसैंण। कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए प्लान इंडिया व भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सदस्यों ने जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने पोस्टर और पंपलेट सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर आम लोगों को कोरोना के लक्षणों और सावधानी बरतने की जानकारी दी। खनसर घाटी सहित रोहिड़ा, आदिबदरी, देवलकोट, कुनीगाड़ व गैरसैंण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सामुदायिक जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र रावत, गिरीश डिमरी, त्रिलोक नेगी, उषा बिष्ट, गोपाल नेगी, मानसिंह आदि मौजूद थे। कर्णप्रयाग में नगर पालिका ने मोहल्लों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी
देवाल। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र देवाल में डॉक्टरों ने लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। चिकित्साधिकारी डॉ. शहजाद अली ने कहा कि कोरोना वायरस से अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सावधानी व सतर्कता से इस वायरस को आसानी से मात दी जा सकती है। उन्होंने कोरोना संबंधी लक्षण होने पर मरीजों को अस्पताल में चैकअप कराने की सलाह दी है। बैठक में फार्मासिस्ट अनिल मिश्रा, अनिल सिंह, प्रमुख दर्शन दानू, पन्ना लाल, हीरा सिंह, ललित जुयाल, राजेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, पान सिंह, युवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें