फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Fri, 03 Jul 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के हरगड़ गांव से नागचूलाखाल जा रही एक कार नागचूलाखाल के समीप खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरगड़ से नागचूलाखाल जा रही एक कार नागचूलाखाल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें हरगड़ गांव के दर्शन सिंह पुत्र पंचम सिंह (22) की मौके पर मौत हो गई।

हरगड़ गांव के चंद्र सिंह पुत्र धन सिंह (34), मोहन सिंह पुत्र विजय सिंह (35), शंकर सिंह पुत्र धन सिंह ( 40) तथा अमर सिंह पुत्र राजे सिंह (28) घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर 108 सेवा से घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय गैरसैंण लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्साधीक्षक डा. ऐके सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें