गोपेश्वर। बाल दिवस पर नंदानगर विकासखंड के ग्राम सैती स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में समलौण आंदोलन के तहत अमरूद का पौधा रोपित किया गया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुशाल सिंह नेगी ने ली। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की स्मृति में पौधारोपण करना पुण्य कार्य है।
विज्ञापन
इससे बच्चे भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की संयोजिका नंदा देवी जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली पाठशाला है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की अपील की।