गोपेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे गंगोल गांव में शनिवार को दस साल बाद पांडव लीला नृत्य शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ आयोजित पांडव लीला में युवा से लेकर बुजुर्ग तक भागीदारी निभा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्राचीन लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।
विज्ञापन
पांडव लीला में अर्जुन की भूमिका यशवंत सिंह राणा, युधिष्ठिर की जय सिंह रावत, भीम की भजन सिंह और हनुमान की अमित बिष्ट निभा रहे हैं। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह, हरीश रावत और जयप्रकाश पुरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।