बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम में खूब चहल-पहल बनी हुई है। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 5153 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए। अभी तक 10,60683 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
हेमकुंड साहिब में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा है। मंगलवार को 2375 श्रद्धालु हेमकुंड पहुंचे। अभी तक 1,78363 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Chamoli: 56 साल बाद सैनिक की पार्थिव देह पहुंचेगी गांव, बर्फ में था शव सुरक्षित, कई साल राह देखते रहीं पत्नी
बदरीश पंचायत महोत्सव पांच से
स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत बदरीनाथ, पुलिस प्रशासन और बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदररनाथ मंदिर समिति) की ओर से धाम में पांच अक्तूबर से बदरीश पंचायत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय बदरीश पंचायत महोत्सव में शैलनेट नाट्य संस्था की ओर से चक्रव्यूह मंचन, लोकगायक प्रीतम भरतवाण, किशन महिपाल, अमित खरे और विपुल मेहता एंड पार्टी की सांस्कृतिक संध्या होगी। छह अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें स्थानीय स्तर पर पर्यावरण से जुड़े लोग प्रतिभाग करेंगे। संवाद