फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एनटीपीसी के उपनल कर्मचारी

Wed, 16 Apr 2025 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कंपनी पर दो दिन सर्विस ब्रेक करने का लगाया आरोप, परियोजना कार्य प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के कर्मचारियों ने एनटीपीसी पर दो दिन सर्विस ब्रेक करने का आरोप लगाया। आक्रोशित कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिससे परियोजना का काम प्रभावित हो गया। मजदूरों ने परियोजना क्षेत्र में प्रदर्शन भी किया। उपनल कर्मियों ने इस संबंध में ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई।
विज्ञापन

एनटीपीसी के उपनल कर्मियों ने कहा परियोजना में कार्यरत उपनल कर्मियों की 15 अप्रैल को सेवा समाप्त हो गई है। कंपनी प्रबंधन ने सभी उपनल कर्मियों की सेवा अवधि में दो दिन का सर्विस ब्रेक कर दिया और अब 17 अप्रैल से संविदा को पुन: बढ़ाया जा रहा है। कहा कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि उपनल के किसी भी कर्मचारी को सर्विस ब्रेक नहीं दिया जाएगा। बीते दिनों हुए तहसील दिवस में भी एनटीपीसी के अधिकारियों ने 15 अप्रैल से संविदा विस्तार करने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। कर्मियों ने दो दिन के सर्विस ब्रेक को रद्द करने की मांग उठाई। इस मौके पर मंजू पंवार, संगीता तिवारी, नेहा, दीपा डिमरी और पवित्रा आदि मौजूद रहे। इधर, एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि एनटीपीसी की ओर से किसी भी कर्मचारी को सर्विस ब्रेक नहीं दिया जा रहा है। परियोजना में उपनल के कर्मचारी हैं जिनकी नियुक्ति उपनल के माध्यम से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें