फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भुगतान को लेकर एनटीपीसी के मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जनवरी से जून तक का वेतन दिए जाने की मांग उठाई, महाप्रबंधक को भेजा ज्ञापन, 10 दिन बाद पूरी तरह कार्य बंद करने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का काम शुरू हुआ ही था कि अब मजदूरों ने रुका वेतन दिए जाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कंपनी के मजदूरों ने कंपनी के गेट के सामने धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जनवरी से जून माह तक का वेतन नहीं दिया गया तो वे परियोजना का काम पूरी तरह से बंद कर देंगे। उन्होंने इस संबंध में एनटीपीसी के महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है कि जोशीमठ भू धंसाव के दौरान नौ जनवरी से 21 जून तक एनटीपीसी की ओर से परियोजना का काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) ने नो वर्क नो पे का नियम लागू कर दिया। जबकि कार्य बंद होने में मजदूरों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने इस अवधि का वेतन दिए जाने की मांग उठाई है। अपनी एक सूत्री मांग को लेकर मजदूरों ने शुक्रवार से परियोजना स्थल पर ही हड़ताल शुरू कर कंपनी के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में उनका पूरा भुगतान नहीं होता है तो वे पूरी तरह से परियोजना का काम बंद कर देंगे। इस मौके पर विजेंद्र लाल, देवेंद्र फरस्वाण, विजेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, राधा कृष्ण, कन्हैया, संदीप लाल, अशोक, रतन सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें