फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की बंपर जीत

Tue, 29 Sep 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन व नंदानगर में एनएसयूआई जीती

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। छात्रसंघ चुनाव में चमोली जिले के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसयूआई ने बंपर जीत हासिल की है। एनएसयूआई ने सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों पर भारी मतों से जीत दर्ज की। वहीं ज्योतिर्मठ पीजी कॉलेज में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
गोपेश्वर में कुल 2285 मतों में से 1590 वोट पड़े। मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने चुनाव परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के किशन सिंह को 1114 वोट मिले जबकि एबीवीपी के कपिल नेगी को 459 मत ही मिले। किशन ने 655 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आदित्य नेगी ने जीत दर्ज करते हुए 978 मत हासिल किए जबकि एबीवीपी के सौरभ पंवार को मात्र 512 वोट मिले। सचिव पद पर एनएसयूआई के सोहन लाल ने 936 मतों के साथ जीत दर्ज की। एबीवीपी के पवन कुमार को 615 मत मिले। सह सचिव पद पर एनएसयूआई की तनिशा ने 814 हासिल कर जीत दर्ज की। एबीवीपी की दिव्या को 663, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अपेक्षा ने 835 मत हासिल किए जबकि एबीवीपी की प्रियंका ने 396 मत हासिल किए।
विज्ञापन



पोखरी में आर्यन ने सभी पद जीते

पोखरी। पीजी कॉलेज पोखरी में 381 मतदाताओं में से 319 ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के राहुल सिंह 38 वोटों से जीते। जबकि एबीवीपी के शिवम पंत दूसरे नंबर पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर आर्यन की दिव्या जीतीं। विवि प्रतिनिधि पर आर्यन के प्रियांशु नेगी ने एबीवीपी के अखिल सिंह को हराया। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप के सूरज सिंह ने एबीवीपी की कोमल को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन की प्रियांशी ने एबीवीपी की महक को पराजित किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. योगेश भट्ट ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन



ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, नंदानगर में एनएसयूआई का दबदबा

ज्योतिर्मठ/नंदानगर। पीजी कॉलेज ज्योतिर्मठ में अध्यक्ष पद पर नवल किशोर ने 118 मत हासिल कर जीत दर्ज की। विशाल भारती को 83 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर जीती सायना को 114 मत मिले, दूसरे नंबर पर शिखा डिमरी को 67 मत मिले। सह सचिव पद पर सिमरन, कोषाध्यक्ष पर विजयी दीया जीतीं। विजेता पदाधिकारी एबीवीपी से हैं। वहीं विवि प्रतिनिधि पर जीते एनएसयूआई के सुमित को 84 व दूसरे नंबर पर रहे राम सिंह 81 मत मिले। वहीं पीजी कॉलेज नंदानगर में एनएसयूआई का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर खुशी ने 101 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा, सचिव पर अनामिका व विवि प्रतिनिधि पर अजय सिंह जीते। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें