फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बैठक में न आने पर उरेडा के परियोजना अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
गोपेश्वर में अनसूया मेले की तैयारी बैठक लेते संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
6 व 7 दिसंबर को होने वाले संतानदायिनी माता अनसूया मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान मेले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक में उरेडा के परियोजना अधिकारी के मौजूद न रहने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवंबर तक पैदल मार्ग व मंदिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम तक मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश दिए। जल संस्थान को मंदिर परिसर व पैदल मार्ग पर पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और वन विभाग को मंदिर परिसर में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को मेले के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाने, उद्यान विभाग को मंदिर की साज-सज्जा के लिए फूलों की व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात करने और जिला पंचायत को मंदिर के आसपास साफ-सफाई करने के लिए कहा गया। इस मौके पर अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, सचिव दिगंबर सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें