गैस एजेंसी, बेस अस्पताल और विद्युत सब स्टेशन में कई उपकरण भी मिले खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली में गैस एजेंसी, बेस अस्पताल और विद्युत सब स्टेशन में आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने और कई उपकरण खराब होने पर नोटिस दिए गए हैं। अग्नि सुरक्षा विभाग ने इनका औचक निरीक्षण किया था और उक्त खामियां मिली थीं जिसके बाद तीनों को यह नोटिस दिए गए।
सिमली में गैस एजेंसी और विद्युत सब स्टेशन बिल्कुल पास पास हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूर्व भी अग्नि सुरक्षा विभाग ने चिंता जताई थी। इसके बाद भी सुधार नहीं हो पाया। चमोली के अग्नि शमन अधिकारी प्रदीप त्रिवेदी ने गैस एजेंसी, विद्युत सब स्टेशन और महिला बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था जिसमें यहां आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि कई उपकरण भी खराब मिले। वहीं 8 हजार केजी क्षमता के गैस गोदाम और विद्युत सब स्टेशन की अग्नि सुरक्षा विभाग से विभागीय स्वीकृति नहीं मिलने और अग्नि सुरक्षा उपकरण खराब मिले। उन्हें नोटिस दिए गए हैं। संवाद