फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग पीजी काॅलेज में हुई रैंक सेरेमनी

Wed, 24 Apr 2024 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की ओर से रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल अमन बिश्नोई ने सेवा-मेडल से कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि मेहनत के बल पर जीवन की चुनौतियों को स्वीकार कर सफलता अर्जित की जा सकती है। कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर का उत्तरदायित्व कैडेट अभिषेक बिष्ट को दिया गया। अंडर ऑफिसर के लिए कैडेट साहिल खत्री और अमीषा को चुना गया। सार्जेंट पद की जिम्मेदारी कैडेट अनुज सिंह को दी गई। इस दौरान स्व. शिवानंद नौटियाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती, एनसीसी अधिकारी ले. डॉ वाईसी नैनवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें