फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई ठप

Fri, 04 Dec 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारियों के भी हड़ताल पर चले जाने से नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिला मुख्यालय पर ही आधे हिस्से में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।   
विज्ञापन


सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र मंदिर मार्ग के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। हल्दापानी, सुभाष नगर, जल निगम कालोनी, पूल्ड हाउस और नैग्वाड़ मोहल्ले के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइनों पर भी पानी नहीं आ रहा है।

 घाट ब्लॉक मुख्यालय पर पुनयरा गदेरे से सप्लाई हो रही पेयजल लाइन जगह-जगह लीकेज है, जिससे लोगों को नंदाकिनी नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी जोशी का कहना है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से दिक्कतें हो रही हैं। संस्थान के फीटर अमृत गंगा पेयजल योजना से सप्लाई हो रही पाइप लाइनों को ठीक करने में लगे  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें