फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मनोरंजन कर अधिकारी को घेरा

Fri, 04 Dec 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नगर में बाहर से आए व्यापारियों की ओर से मनमाने तरीके से मेला लगाए जाने का विरोध किया। व्यापारियों ने शुक्रवार को जिला मनोरंजन कर अधिकारी का घेराव कर मेले की अनुमति रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


कहा गया कि यदि प्रशासन की ओर से मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद कर आंदोलन शुरू कर देगा।

व्यापारियों का कहना है कि बाहरी क्षेत्रों से व्यापारी मनोरंजन के नाम पर नगर में मेलों के आयोजन की अनुमति लेते हैं, लेकिन मनोरंजन की अनुमति की आड़ में यहां विभिन्न सामानों का व्यापार कर रहे हैं। इससे नगर के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि बाहरी व्यापारियों की ओर से नगर में चोरी जैसे कामों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर महामंत्री आयुष चौहान, पुष्पा देवी, गजेंद्र बिष्ट, प्रकाश तिवारी, हेम दरमोड़ा, अनूप रावत और पीयूष विश्नोई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें