फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत से खिलवाड़

Wed, 06 Jan 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नलधूरा एएनएम सेंटर में तीन माह से एएनएम की तैनाती न होने से क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों की गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण नहीं हो पाया है। देवाल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 20 किमी है ऐसे में महिलाएं और बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र एएनएम सेंटर में एएनएम की तैनाती और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

गत अक्तूबर माह में ब्लॉक के दूरस्थ नलधूरा एनएनएम सेंटर की एएनएम का अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने से यहां के सात ग्राम पंचायतों रैन, पलबरा, चौड़, मोपाटा, नलधूरा, ओडर और लिंगड़ी की लगभग 35 गर्भवती महिलाओं और 30 से अधिक नवजात शिशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है।

जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों की बैठकों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था और एएनएम सेंटर में व्यवस्था के तहत विभागीय कर्मचारियों को भेजने की मांग की थी। अब तीन माह हो गए लेकिन विभाग की ओर से सेंटर और गांवों में टीकाकरण के लिए एक भी कर्मचारी नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


ज्येष्ठ उप प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य चौड़ हरेंद्र कोटड़ी ने बताया कि चौड़ गांव की हीरा देवी, पुष्पा देवी, चांदनी देवी सहित कई महिलाओं, मोपाटा के प्रधान काम सिंह ने बताया कि गांव के 2 से 4 माह के मनोज, अनीश सहित कई शिशु और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित हैं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि नलधूरा में एएनएम की तैनाती न करना ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

 सीएमओ डा. बीराज शाह ने बताया कि इस माह जिले में 10 एएनएम की नियुक्ति होनी है। शीघ्र एएनएम सेंटर नलधूरा में एएनएम की तैनाती कर दी जाएगी और विभागीय कर्मचारियों की टीम ब्लॉक के गांवों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें