फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 3 दिन से 3 गांवों में नहीं बिजली, 100 परिवार परेशान

Wed, 31 Jul 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कर्मचारी अभी तक नहीं ढूंढ सके फॉल्ट
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, गुलदार का बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील आदिबदरी के तीन गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। मगर ऊर्जा निगम के कर्मचारी फॉल्ट नहीं ढूंढ सके हैं। ऐसे में बिना बिजली के ग्रामीणों के काम और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि शाम के समय क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गुमान सिंह और अवतार सिंह ने बताया कि रविवार को तहसील के सिलपाटा, डोल्टू और चुरमुटी के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। तब से तीनों गांवों के 100 से अधिक परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन बाद भी बिजली बहाल न होना निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। कहा कि बारिश के कारण घरों से बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। शाम के समय गुलदार के साथ जंगली जानवरों के आने का खतरा बना हुआ है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता यशवंत कंडवाल ने बताया कि फॉल्ट ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें