बदरीनाथ धाम में प्राचीन नारद कुंड की साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। दो सप्ताह से बदरीश अनिल अंबानी क्लीनिंग फोर्स कुंड की साफ-सफाई में जुटी थी।
अब मंदिर समिति दूसरे चरण में कुंड का सुंदरीकरण करने जा रही है। नारद कुंड की साफ-सफाई के दौरान कुंड से कई खंडित मूर्तियां भी मिलीं, जिसमें नारद की अष्टधातु की मूर्ति भी शामिल थी।
इसे मंदिर समिति ने धाम में ही संग्रहालय में रखा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि धाम में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को कुंड की महत्ता के बारे में बताया जाएगा।
कुंड तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण भी किया जा रहा है।