फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं समिति के नाम रही आखिरी संध्या

Tue, 19 May 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
धाम में चल रहे तीन दिवसीय नौठा कौथिग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न स्कूलों, महिला मंगलदलों सहित विभागों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कौथिग के अंतिम दिन बागेश्वर की कुमाऊं उत्थान समिति के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तेज धूप में भी मंच से बांधे रखा।

रामलीला मैदान में हुए समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि धाम की पौराणिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए इस मेले को नया रूप दिया जा रहा है।

 इस बार चारों धामों की तर्ज पर आदिबदरी धाम में चौलाई के लड्डुओं का भोग लगाया गया। नवानी ने कहा कि आदिबदरी धाम को बारामासी पर्यटन और तीर्थाटन से जोड़ा जाना चाहिए जिसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन


समापन समारोह में कुमाऊं उत्थान समिति के कलाकार नवीन, दिनेश, अनिल, रेखा,योगिता, कविता सहित अन्य कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाउंनी लोकगीत, नृत्य और नाटकों की प्रस्तुति दी। वहीं क्षेत्र के समाजसेवी नरेंद्र सिंह चाकर की ओर से मेले में प्रतिभाग करने वाले राजकीय इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यालय आदिबदरी, प्राथमिक विद्यालय खाल, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, सहित जुलगड़,  खेती, भलसों और मैतोली की महिला मंगल दलों को सम्मानित भी किया गया।

 मेले में लगाए गए विभागीय स्टॉलों में शिक्षा विभाग को प्रथम, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम को द्वितीय और स्वास्थ्य विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर भलसों की प्रधान बैजयंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला बरमोला, डा. ताजवर पडियार, मंदिर समिति के महासचिव गैंणा सिंह, खाल के प्रधान हेमेंद्र कुुंवर, भुवन बरमोला, नवीन बहुगुणा, विनोद रावत, चक्रधर थपलियाल और प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें