फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अंडर-17 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नंदानगर प्रथम

Thu, 14 Dec 2023 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में बालिकाओं की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान हुई अंडर-17 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नंदानगर ब्लाॅक प्रथम रहा। जबकि थराली ब्लाॅक द्वितीय और नारायणबगड़ ब्लाॅक तृतीय रहा। नौ ब्लॉकों की खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में कर्णप्रयाग, दशोली और देवाल, जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में पोखरी, गैरसैंण और नंदानगर ब्लाॅक क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, खेल प्रशिक्षक मुकेश नेगी, व्यायाम शिक्षक भरत नेगी, अजय गुसाईं और विनोद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


अंश और रितिका प्रथम

कर्णप्रयाग। आदर्श विद्या मंदिर कर्णप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य’ पर निबंध प्रतियोगिता एवं ‘मध्य निषेध’ पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में अंश कुंवर प्रथम, रोहन नेगी द्वितीय एवं जाह्नवी बृजवाल तृतीय रहे। मानसिक स्वास्थ्य निबंध प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, प्राची बिष्ट द्वितीय एवं सिमरन तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीशचंद्र नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें