फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ट्रैकरों का पंजीकरण जरूर कराएं, अनुमति की सूचना प्रशासन को दें

Tue, 02 Jan 2024 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर अ​धिकारियाें की बैठक लेते सीडीओ अ​भिनव शाह। स्रोत सूचन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शीतकालीन ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने वन विभाग को पर्यटकों को ट्रैकिंग की अनुमति देने की सूचना तहसील प्रशासन को अनिवार्य रूप से देने और उनका पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में सीडीओ ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि वन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर पंजीकृत पर्यटकों की सूचना साझा करें जिससे आपात स्थिति आने पर तेजी से रेस्क्यू किया जा सके। सीडीओ ने नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से बनाए जा रहे पंजीकरण पोर्टल पर बदरीनाथ वन प्रभाग को भी शामिल करने के लिए कहा। कहा कि शीतकाल के दौरान बंद ट्रैकिंग रूटों को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए इसकी जानकारी सभी टूर ऑपरेटरों को दें। पर्यटन स्थलों पर आवासीय सुविधा के अनुसार पर्यटकों को जाने की अनुमति दें और ट्रैकिंग पर जाने वाले पर्यटकों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, एसीएमओ डॉ. उमा रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के एसडीओ जुगल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें