फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क के सुधारीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली कुहेड़-मैठाणा मथरपाल सड़क की स्थिति बरसात के बाद से दयनीय बनी है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क के सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कुहेड़-मथरपाल सड़क गरमथा तोक के पास खस्ताहाल बनी है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही में खतरा बना हुआ है। इस सड़क पर मैड, ठेली, भौंरा, भौंति, बेडुला, बडेला, धारकोट, सिमार, मथरपाल, भतिग्यांल, सरतोली आदि गांव के लोगों की आवाजाही होती है। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द सड़क सुधारीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मैड ठेली के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र, मंगल सिंह, रमेश, मुकेश, मोहन, जमुना देवी, मोहन और धीरज आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें