बदरीनाथ धाम में दर्शनों के बाद लौटते प्रसिद्घ उद्योगपति मुकेश अंबानी।
- फोटो : amar ujala
रिलायंस जियो के सीईओ और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को बदरीनाथ और केदारनाथ थाम में मत्था टेका तथा पूजा-अर्चना की। मुकेश बदरीनाथ धाम में करीब डेढ़ घंटे रहे। इसके बाद वह 10: 40 बजे वह बदरीनाथ से रवाना हो गए।
मुकेश रविवार सुबह 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां हेलीपैड से वह सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां करीब 15
मिनट तक पूजा-अर्चना करने के बाद वह 10:10 बजे धाम स्थित अपने गेस्ट हाउस कोकिला-धीरज भवन चले गए। वहां करीब कुछ देर विश्राम करने के बाद वह 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ चले गए।
मुकेश 11 बजे धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि अंबानी ने जरूरी सहयोग की बात कही है।