फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रतगांव में बैली ब्रिज से शुरू नहीं हो सकी आवाजाही

Sun, 06 Jul 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बेयरिंग का काम नहीं हो सका पूरा, विभाग ने दो दिन में पैदल आवाजाही शुरू करने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। रतगांव के लिए ढाढरबगड़ में बन रहे बैली ब्रिज पर रविवार से पैदल आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। यहां पुल पर बेयरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्लेटें बिछने के बाद पैदल आवाजाही शुरू की जा सकती है। इस दौरान पुल के नट-बोल्ट कसने का काम चालू रहेगा।
लोक निर्माण विभाग थराली और प्रशासन ने रविवार को रतगांव के बैली ब्रिज से पैदल आवाजाही शुरू होने की संभावना जताई थी लेकिन बेयरिंग का काम पूरा नहीं होने के कारण प्लेटें बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया। लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश टम्टा ने बताया कि बेयरिंग का काम सोमवार सुबह तक पूरा हो जाएगा जिसके बाद पुल पर 152 करीब प्लेटें बिछाई जानी हैं। यहां 17 श्रमिक काम कर रहे हैं। एक-दो दिनों में बैली ब्रिज से पैदल आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। रतगांव के ग्रामीण अस्थायी पुलिया से घटगाड़ गदेरे को पार कर गांव पहुंचते थे लेकिन 14 दिन पहले गदेरे के उफान में अस्थायी पुलिया बह गई। तब से ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां लोनिवि थराली बैली ब्रिज तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट

10 किमी पैदल चलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव

थराली। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 किमी पैदल चलकर रतगांव पहुंची। यहां एएनएम सुनीता देवी एवं अन्य ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। सुनीता ने बताया कि गांव में सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। यहां माह के पहले शनिवार को टीकाकरण किया जाता है। इस लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें