पोखरी। थाना क्षेत्र पोखरी के अंतर्गत गुमशुदा युवती को पुलिस ने देहरादून से ढूंढ लिया। थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने बताया कि एक जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री (23) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद की युवती की तलाश की तो लोकेशन देहरादून में मिली। शनिवार को पुलिस युवती को पोखरी थाने ले आई और रविवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद