फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मां राजराजेश्वरी की डोली पहुंची चमोली

Wed, 06 Sep 2023 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। ब्लॉक पोखरी के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी राजराजेश्वरी की विग्रह डोली अपने तीसरे पड़ाव चमोली पहुंच गई है। डोली का जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को डोली ने कालेश्वर गांव का भ्रमण किया और भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहां से देवी की डोली लंगासू पहुंची यहां महिलाओं ने देवडोली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। राजराजेश्वरी की डोली ने लंगासू में अपनी बहन मां चंडिका देवी के मंदिर में जाकर भेंट की। वहां से बैडाणू, भकुंडा, सोनला, नंदप्रयाग, मैठाणा, बाजपुर, कुहेड़ गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए चमोली पहुंच गई है। मैठाणा और चमोली में कीर्तन मंडली की महिलाओं ने भजन गाकर और पुष्पवर्षा से देवडोली का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें