सवाड़ में आयोजित शहीद सैनिक मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों और कर्ण भूमि कला मंच के कलाकारों ने खोल दे माता खोल भवानी धार मा किवाड़ा... समेत कई लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हुई रस्साकशी कस्सी प्रतियोगिता में कांडेई प्रथम, मोपाटा द्वितीय, कुर्सी दौड़ में ल्वाणी प्रथम, कांडेई द्वितीय और चम्मच दौड़ में तलौर प्रथम व लौसरी द्वितीय रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला ने किया। उन्होंने सरकार से इस मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। इस दौरान कर्ण भूमि कला मंच, ममंद सवाड़, चौड़, वाण, तलौर, लौसरी, कांडेई, ल्वाणी, मोपाटा ममंद ने खोल दे माता खोल भवानी धार मा किवाड़ा.., तू रेंदी मां ऊंचा पहाड़ों मां.., रानी खेता रामढोला घम-घमा कन बाजनी.., हे नंदा हे गौरा कैलाश की जात्रा..,बेड़ू पाकों बारमासा..आदि प्रस्तुति दी। मेला स्थल पर समाज कल्याण, जल संस्थान, पशुपालन, स्वास्थ्य, वन विभाग ने स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट, नीमा देवी, मेलाध्यक्ष आलम सिंह, प्रधान कंचना मेहरा, बीडीसी मेंबर दीक्षा मेहरा, सुरेंद्र खत्री, दयाल सिंह और इंद्र सिंह आदि मौजूद थे।