फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ रवाना हुई मां चंडिका की डोली

Mon, 15 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के सात गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की डोली (दिवारा) सोमवार को केदारनाथ और बदरीनाथ की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुईं। आराध्य देवी को विदा करते हुए ध्याणियां रो पड़ीं।
विज्ञापन


ध्याणियों ने मां चंडिका को शृंगार सामग्री भेंट कर परिवार की कुशलता की कामना की। मां चंडिका की डोली रात्रि प्रवास के लिए शाम पांच बजे लंगासू पहुंची। विभिन्न पड़ावों से होते हुए मां चंडिका 19 मई को केदारनाथ पहुंचेगी। इसके बाद वह बदरीनाथ तीर्थयात्रा पर जाएंगी।


नंदप्रयाग में सुबह पांच बजे से मां चंडिका की विशेष पूजा शुरू हुईं। आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती ने गणेश और भूमियाल देवता की पूजा के बाद मां चंडिका की विशेष पूजा की। ब्रह्म शक्ति की पूजा भी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने मां चंडिका के दर्शन किए और दोपहर दो बजे मां चंडिका ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर मां चंडिका को रवाना किया। महिला कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन किए। 12 अप्रैल से मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी।

अभी तक मां चंडिका महड़बगठी, ग्वाई, सकंड, मंगरोली, रामबोरी, झूलाबगड़ और नंदप्रयाग का भ्रमण कर चुकी हैं। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष जयकृत मनराल, प्रवक्ता हेमंत कठैत, जेपी वैष्णव, समीर बहुगुणा, सुरेंद्र रावत, लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी, महेंद्र सिंह रावत, कुलदीप रौतेला, शक्तिपाल चौहान, दीपक रौतेला, नरेंद्र कठैत, शैलेंद्र बिष्ट, हरीश रौतेला, सौरभ वैष्णव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें