फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला अस्पताल गोपेश्वर में 450 से अधिक पहुंची ओपीडी

Mon, 09 Mar 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम और वायरल के मरीज बढ़े
गोपेश्वर। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल गोपेश्वर में इन दिनों ओपीडी में भी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को ओपीडी 450 से अधिक पहुंची जिसमे अधिकांश मरीज सदी, जुकाम के थे।
विज्ञापन

बार-बार मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम को ठंड तथा दोपहर में गरमी हो रही है। जंगलों में लगी आग से भी चारों ओर धुंध फैली है। इससे लोगों को गले में खराश और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन पाल का कहना है कि इन दिनों ओपीडी 450 से अधिक जा रही है जबकि सामान्य दिनों में ओपीडी 400 तक पहुंचती है। जिला अस्पताल में अधिकांंश मरीज सर्दी, जुकाम और वायरल के पहुंच रहे हैं। मरीजों की जांच कर दवाएं दी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें