फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वरिष्ठ रंगकर्मी मथुरा प्रसाद त्रिपाठी का निधन

Mon, 09 Mar 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। वरिष्ठ रंगकर्मी व समाजसेवी सैंती गांव निवासी मथुरा प्रसाद त्रिपाठी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 68 साल के थे। उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मथुरा प्रसाद कुर्सी से गिरकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मथुरा प्रसाद त्रिपाठी बेहतर कलाकार और समाज सेवी थे। ब्लॉक स्तरीय रामलीला में वे दशरथ के किरदार को बेहद जीवंत तरीके से निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें